umroh.com
अकाउंट सेशन जाँचा जा रहा है

सूरह संख्या 101

Al-Qaari'a

The Calamity

मक्की11 आयतेंअनुवाद: फ़ारूक़ ख़ान & नदवी

سُورَةُ القَارِعَةِ

सीधे पाठ पर जाएँ

जिस भाग को पढ़ना है उसे खोलने के लिए जुज़, सूरह और आयत चुनें।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

ٱلْقَارِعَةُ

1.खड़खड़ाने वाली

مَا ٱلْقَارِعَةُ

2.वह खड़खड़ाने वाली क्या है

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْقَارِعَةُ

3.और तुम को क्या मालूम कि वह खड़खड़ाने वाली क्या है

يَوْمَ يَكُونُ ٱلنَّاسُ كَٱلْفَرَاشِ ٱلْمَبْثُوثِ

4.जिस दिन लोग (मैदाने हश्र में) टिड्डियों की तरह फैले होंगे

وَتَكُونُ ٱلْجِبَالُ كَٱلْعِهْنِ ٱلْمَنفُوشِ

5.और पहाड़ धुनकी हुई रूई के से हो जाएँगे

فَأَمَّا مَن ثَقُلَتْ مَوَٰزِينُهُۥ

6.तो जिसके (नेक आमाल) के पल्ले भारी होंगे

فَهُوَ فِى عِيشَةٍۢ رَّاضِيَةٍۢ

7.वह मन भाते ऐश में होंगे

وَأَمَّا مَنْ خَفَّتْ مَوَٰزِينُهُۥ

8.और जिनके आमाल के पल्ले हल्के होंगे

فَأُمُّهُۥ هَاوِيَةٌۭ

9.तो उनका ठिकाना न रहा

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا هِيَهْ

10.और तुमको क्या मालूम हाविया क्या है

نَارٌ حَامِيَةٌۢ

11.वह दहकती हुई आग है

सूरह Al-Qaari'a, सूरह संख्या 101

सूरह Al-Qaari'a को पूरे अरबी पाठ और हर आयत के हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें। मोबाइल या डेस्कटॉप पर आगे बढ़ने के लिए आयत नेविगेशन का उपयोग करें।

कस्टमर सपोर्ट से चैट करें
सूरह Al-Qaari'a और अनुवाद | Umroh.com